गया में ट्रक ने दो ऑटो को टक्कर मारी, 8 लोगों की मौत; सभी तिलक समारोह से लौट रहे थे

गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दोनों ऑटो में 20 से अधिक लोग सवार थे।

हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

हादसे में मारे गए लोग गया जिले के रेगनिया गांव के रहने वाले थे। ये लोग दो ऑटो बुक करके औरंगाबाद के पास देव गांव में तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त रास्ते में ट्रक ने दोनों ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर गांव के लोग जुट गए। कई जख्मी ऑटो में फंसे थे, जिन्हें सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने निकाला और अस्पताल पहुंचाया। कई लोगों की स्थिति गंभीर है।

सड़क हादसे में आठ लोगों के मारे जाने के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग।

घायलों को इलाज के लिए पहले गया जिले के आमस और औरंगाबाद जिले के मदनपुर के पीएचसी में ले जाया गया। दोनों पीएचसी से गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ट्रक से टक्कर लगने पर ऑटो की यह हालत हो गई। इसमें कई घायल फंसे हुए थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MWGgvY